पुलिस एनसीसी कैंडेट के ट्रैफिक व्यवस्था के बीच घंटो जाम दिखे बेलवाई धाम चौराहे

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई बेलवाई धाम हर महादेव के जयकारे 

शिवरात्रि पर बेलवाई धाम के जाम में ट्रैफिक व्यवस्था 

पुलिस एनसीसी कैंडेट के ट्रैफिक व्यवस्था के बीच घंटो जाम दिखे चौराहे 

महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन है लागू


जौनपुर / सुल्तानपुर। शिव धाम बेलवाई, श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नाम से कई जनपदों में प्रसिद्ध है ऐसे में महाशिवरात्रि त्योहार पर हजारों की संख्या में आजमगढ़ जौनपुर सुल्तानपुर फैजाबाद जनपद के श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं ऐसे में पूरी जनपद की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था जाम समाप्त करने की जिम्मेदारी में जुड़ जाती है तमाम बैरिकेडिंग के साथ-साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी भी मंदिर प्रांगण एवं सड़कों पर चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आते हैं परंतु सही दिशा निर्देश की अनभिज्ञता या फिर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली पुलिसकर्मी अपनी व्यवस्था में पूर्ण जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक जाम के वजह से प्रभु भोलेनाथ के भक्त घंटों बेलवाई के प्रमुख चौराहों पर जाम में फंसे नजर आए। शिवरात्रि के प्रथम दिवस में मेले में भारी भीड़ ने लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करने पर विवश कर दिया। ज्ञात हो कि 
महाशिवरात्रि पर्व रविवार को निर्धारित था । इसके लिए अखंडनगर स्थित श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिवधाम बेलवाई में मंदिर परिसर के बाहर मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शनिवार शाम आठ बजे से रविवार रात 12 बजे तक (भीड़ समाप्ति तक) भारी व मध्यम वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अकबरपुर से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भेलहरा कट से डायवर्ट किया जाएगा। शाहगंज की ओर से आने वाले वाहनों को कलान चौराहे से आजमगढ़ व दोस्तपुर मार्ग की ओर भेजा जाएगा। भेलहरा से कलान रोड पर मेले का आयोजन होने से सभी हल्के वाहनों को बेलवाई-माधवपुर से दाहिनी ओर स्थित बाईपास मार्ग से नहर मार्ग के जरिये कलान चौराहे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, कलान चौराहे से भेलहरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन बेलवाई से दाहिनी ओर नहर मार्ग होते हुए भेलहरा पहुंचेंगे। पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। परंतु रूट डायवर्जेंट मार्केट चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की सही जिम्मेदारी नहीं देखी गई जिसके कारण चौराहों पर भारी वाहनों की संख्या एकजुट हो जा रही थी ऐसे में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

Comments

Popular posts from this blog

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए

जौनपुर :25 साल पुराने हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत दो को आजीवन कारावास