चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बसौली में है प्राचीन देवी धाम चौदह कोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली माई को ।
आज वही वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया मंदिर के पुजारी बाबा रमेश चंद्र तिवारी जी से मुलाकात कर नौ दिन चल रहे चैत्र नवरात्रि की सफल आयोजन के बारे में जानकारी लेते हुए।
पुजारी जी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला और नौ दिन सभी के माता जी के द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर दर्शन करने के लिए अपार भीड़ मेले में बनी रही और रामनवमी के दिन वाराणसी के आर्तिकर्ताओं द्वारा भव्य गंगा आरती कराके समापन किया गया, और क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भक्तगणों का अच्छा खासा सहयोग भी रहा,
पंडित रमेश तिवारी बाबा ने कहा कि अगर बसौली धाम को पर्यटन स्थल में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो जाए तो बहुत ही सुंदर रहेगा क्योंकि दूर-दूर से आने वाले इस रास्ते से गुजरते हैं या महावीरन बिजेथुआ दर्शन करने जाते समय लोग बसौली माता जी का दर्शन जरूर करते हैं, बसौली माता का दर्शन भी बहुत ही सौभाग्य से मिलता है, यहां का तालाब भी एक आकर्षक का केंद्र भी बना रहता है ,
मैं पंडित रमेश तिवारी बाबा राम नवमी चैत्र नवरात्रि में नौ दिन भरपूर्ण सहयोग के लिए सभी पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार बन्धुओं को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार।
Comments
Post a Comment