रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए
रक्षाबंधन :भाइयों के कलाई पर सजेगीं भाई बहन के अटूट प्रेम की राखी
एसडीएम ने पार्वती को बहन कहते हुए दिया आश्वासन रक्षाबंधन पर जगी उम्मीद...
राशन कार्ड आवेदक को अपात्र बनाने में नहीं चूकते पूर्ति निरीक्षक शाहगंज
शिवकुमार प्रजापति ✍️
जौनपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार तीन दिनों तक महिलाओं और बेटियों को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा देगी। मुख्यमंत्री ने सपा की पीडीए पाठशाला पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। मुरादाबाद में उन्होंने परियोजनाओं के शिलान्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि 8, 9 और 10 अगस्त को बहनें व बेटियां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा, अब योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है।
विगत दिनो सम्पूर्ण समाधान दिवस
में जनपद जौनपुर तहसील शाहगंज के उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव को ग्राम पक्खनपुर एक महिला ने आंसू भरी आंखों से एसडीएम के हाथ पर राखी बांधते हुए कहा, "भैया, मेरे पति की जान बचा लीजिए।" पार्वती के पति अशोक यादव पिछले दस वर्षों से अधिक समय से माउथ कैंसर से पीड़ित हैं।
महिला ने रोते हुए कहा कि इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका है और अब उनके पास आर्थिक संसाधन नहीं बचे हैं।
परिवार के पास राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। साथ ही उनके घर का बिजली बिल भी अत्यधिक आया है। मामला समझने के बाद एसडीएम ने तत्काल सप्लाई इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव और बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाकर राशन कार्ड बनाने और बिजली बिल सही करने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने पार्वती को बहन कहते हुए आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री राहत कोष से औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी, जिससे उनके पति के कैंसर का इलाज हो सके। एसडीएम कुणाल गौरव के सामने रोती बिलखती मजबूर महिला जो दर दर राशन कार्ड के लिए ठोकर खाई। पर पूर्ति विभाग के जिम्मेदार पूर्ति निरीक्षक राशन कार्ड के लिए भटकाता रहा, या फिर पीड़ित महिला राशन कार्ड के लिए अनुरोध ही नहीं कि, आखिर राखी के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर एसडीएम के एक आदेश पर राशन कार्ड बनाने के लिए पूर्ति निरीक्षक कैसे तैयार हो गया। और पात्र बनाया। ऐसे ही पीड़ित प्रतिदिन दर दर की ठोकरे खा रहे हैं पर पूर्ति निरीक्षक पात्र को भी अपात्र बनाने में नहीं चूकता। शाहपंजा निवासी नया राशन कार्ड हेतु आवेदिका को छः बार पूर्ति निरीक्षक द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पात्र घोषित किया गया बाद में विशेष मांग न मागने पर अपात्र घोषित कर दिए, ऐसे में क्या तहसीलदार शाहगंज द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र फर्जी है जिसे खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक नजर अंदाज कर दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन त्योहार पर की घोषणा
पहली बार महिलाएं तीन दिन तक रोडवेज बस में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। अभी तक दो दिन ही सुविधा रहती थी।
आठ अगस्त को सुबह छह बजे से लेकर 10 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी।
एसी एवं नॉन एसी सभी श्रेणी की बसों में ये सुविधा मिलेगी।
यूपी से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 7 घंटे 37 मिनट की रहेगी.
Comments
Post a Comment