शाहगंज महोत्सव :महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देश को करेगा मजबूत :ओम प्रकाश राजभर
SIR से विरोधी हिले सड़कों पर चिल्ला रहे हैं :ओम प्रकाश राजभर
शाहगंज महोत्सव में ट्राई साइकिल एवं बैसाखी वितरित
देश के प्रधानमंत्री ने लाया है महिलाओं के लिए स्कीम कर सकती है वह गांव का विकास
शिवकुमार प्रजापति
शाहगंज जौनपुर । महिलाओं के लिए 33% का रिजर्वेशन से लोकसभा विधानसभा चुनाव में अपने आरक्षण सीट पर चुनाव लड़कर अपने गांव का विकास महिलाएं कर सकती हैं।उक्त बाते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शाहगंज महोत्सव में कहीं, उन्होंने कहा कि आप अपनी बहू बेटियों को राजनीति में लाइए भाषण सिखाए बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शाहगंज महोत्सव में दीप प्रज्वलित करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा से बिल पास हो गया है जल्द 2029 में महिलाओं को चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा ऐसे में महिलाओं के लिए आरक्षण रिजर्वेशन सुरक्षित होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहन बेटियों के लिए लाया है अच्छा स्कीम जिससे हर गांव में विकास का काम महिलाएं एवं बहन बेटियों के माध्यम से पूरा संभव होगा। SIR से पूरे देश में चुनाव की पारदर्शिता लाई जा रही है ऐसे में विरोधी सड़क पर चिल्ला रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि यदि किसी का नाम कटे तो हमसे मिले हम उसका नाम जुड़वा देंगे। ऐसे में विरोधी 12 राज्यों में SIR का विरोध कर रहे हैं जबकि हमारे कार्यकर्ताएं SIR फॉर्म भरकर देश को मजबूत कर रहे हैं। विरोधी सड़क पर चिल्ला रहे हैं हमारे कार्यकर्ता घर गांव घूम कर गरीबों की मदद कर रहे हैं। आप खुद देख ले की 50 वर्षों में शाहगंज विधानसभा का विकास नहीं हुआ परंतु रमेश सिंह विधायक ने कर दिखाया है। शाहगंज महोत्सव में
दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और बैसाखी वितरित की गई कृषि प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन हुआ और ट्राई साइकिल वितरण का हरी झंडी दिखाकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुभारंभ किया। शाहगंज महोत्सव में सभी का उत्साह उमंग की अद्भुत छटा देखते ही बन रही है। उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह जखनिया के विधायक बेदी राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने अभिनंदन किया।
Comments
Post a Comment