भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड अजीत प्रजापति बने जिलाध्यक्ष

शिव कुमार प्रजापति ✍️

जौनपुर। जिले की राजनीति में बुधवार का दिन भाजपा के लिए बेहद खास रहा। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित नए जिलाध्यक्ष अजीत  कुमार प्रजापति ने भाजपा के आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सादगीपूर्ण लेकिन प्रभावशाली कार्यक्रम में वर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष  अजीत कुमार प्रजापति का स्वागत किया, उन्हें अंगवस्त्रम पहनाया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाओं के साथ कार्यभार सौंपा।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पराज सिंह के कार्यकाल की सराहना की और अजीत प्रजापति के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और विस्तार की उम्मीद जताई। जैसे ही प्रजापति ने पदभार संभाला, पूरे परिसर में तालियों और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।



नए जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। सूरापुर, पट्टी नरेंद्रपुर, रुदौली, बक्सा, बदलापुर समेत जिले के सैकड़ों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क किनारे खड़े होकर उनके स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। प्रजापति के बड़े-बड़े सम्मेलन सपा द्वारा आयोजित करने के बाद भाजपा ने प्रजापति समाज के व्यक्ति को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाकर पिछड़ा कार्ड खेला।

Comments

Popular posts from this blog

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए

जौनपुर :25 साल पुराने हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत दो को आजीवन कारावास