लहुलुहान क्षेत्र में संविधान कानून एवं विकास का तिरंगा फहरा: नरेंद्र मोदी

भारत मां का बगीचा विभिन्न विविधता से सजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

महाकुंभ की सफलता विश्व में एकता की पहचान :पीएम 
पांडुलिपि में हमारे ज्ञान के भंडार परन्तु हम उदासीन नहीं  :नरेंद्र मोदी 

आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

भव्य समर्पित सेवा हमें प्रेरणा देता रहेगा :पीएम 

लाल किले से गूंजा मोटापा, जो हमारे देश के लिए बहुत बड़ा संकट :नरेंद्र मोदी 

जनजाति समाज की सेवा सबसे बड़ी सेवा :पीएम 

✍️शिवकुमार प्रजापति 
जौनपुर ।आज 15 अगस्‍त 2025 को पूरा देश आजादी के जश्‍न में डूबा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया. उन्‍होंने लाल किले से ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए वीर जवानों के प्रति गर्व जताया.



उन्होंने कहा कि देश आज 79वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. कश्‍मीर से लेकर कन्‍याकुमारी और मुंबई-अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी और शिलांग तक लोग आजादी के जश्‍न में डूबा हुआ है. हर तरफ राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा शान से फहरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के ऐतिहासिक लाल किला पर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने दुनिया को सीधा संदेश देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देश की बात करता हूं खेलकूद की बात करता हूं तो मैं एक चिंता की भी बात आपसे करता हूं मोटापा हमारे देश के लिए बहुत बड़ा संकट हमारे देश के लिए बनता जा रहा है। आने वाले वर्षों में पंडित एवं जानकार लोग कहते हैं हर तीसरा व्यक्ति में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार होगा हमें मोटापे से बचाना है। 

परिवार तय करेगा, जब खाने का तेल घर आए तो 10% कम आए  और इस्तेमाल हो तो 10% कम हो। मोटापे जैसे समस्या से लड़ने में हम अपना योगदान दे प्रधानमंत्री ने  लाल किले से ध्वजारोहण फहराने के बाद कहा कि हमारा देश भाग्यवान है हजारों साल की विरासत के हम धनी हैं जिससे हमें निरंतर ऊर्जा प्रेरणा त्याग तपस्या की राह मिलती है उन्होंने कहा कि  गुरु तेज बहादुर जी की आज शहीदी दिवस है देश की संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने सब कुछ न्योछावर कर दिया था आज उनको नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने देश की संस्कृत का भी जिक्र किया और कहा कि हमारी संस्कृति की ताकत हमारी विविधता है हम विविधता को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हमारे भारत मां का बगीचा कितने विविधता से सजा है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रयागराज के महाकुंभ में देखने को मिला जहां पर भारत की विविधता की सफलता विश्व में एकता की पहचान बनी। हमारा देश भाषाओं की विविधता से भरा है आप इतिहास उठाकर देखेंगे तो पांडुलिपि में हमारे ज्ञान के भंडार हैं इसके प्रति उदासीनता नहीं है यह देश सरकार नहीं बनती हैं यहां मिट्टी की हर कड़ हर इंसान सभी के सहयोग से सरकारी बनती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन लाल किले से बड़े ही गर्व के साथ कहा कि आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ, वह था राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ जो 100 साल की राष्ट्र की सेवा, एक बहुत ही गौरव की बात का पल। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण एवं मां भारतीय के कल्याण का लक्ष्य लेकर के स्वयंसेवकों ने मां भारती के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 
सेवा समर्पण संगठन अनुशासन जिसकी पहचान वह है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नरेंद्र मोदी ने लाल किला से बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ 100 साल का समर्पण का इतिहास आरएसएस
लाल किले की प्राचीन से 100 साल से सेवा करने वाले स्वयंसेवक को मेरा प्रणाम, आरएसएस:जिनकी भव्य समर्पित सेवा हमें प्रेरणा देता रहेगा

हम समृद्धि की ओर जा रहे हैं लेकिन समृद्धि का रस्ता सुरक्षा से गुजरता है पिछले 11 वर्षों में राष्ट्र सुरक्षा राष्ट्र रक्षा नागरिक की रक्षा इन सभी मोर्चा पर हमने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। हम बदलाव लाने में सफल हुए हैं यह देश भारत जानता है कि हमारे देश का बहुत बड़ा जनजाति क्षेत्र नक्सलवाद की चपेट में माओवाद की चपेट में पिछले कई दशकों से लहुलुहान हो चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी लोगों को हुआ नरेंद्र मोदी ने कहा कि लहुलुहान क्षेत्र में संविधान कानून और विकास का तिरंगा फहरा  





विशेष उद्बोधन 
दाम कम, दम ज्‍यादा...पीएम मोदी ने लाल किला से बताया भविष्‍य का रोडमैप, बोले- मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन हो

दुश्मन पर होगा पलटवार, पीएम मोदी ने किया ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली से चीजें होंगी सस्ती, सरकार घटा रही GST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार जीएसटी में दूसरे चरण का रिफॉर्म्स करने जा रही है। इसे इस साल अक्टूबर में लागू कर दिया जाएगा। इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतें कम हो जाएगी। इससे महंगाई से मुश्किल का सामना करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी 

लाल किले के उद्बोधन मे पीएम ने कहा कि बक्सर पहले बमबारी के लिए जाना जाता था परन्तु वहां के बच्चे आज राष्ट्र स्तर पर ओलंपिक में पदक पाते हैं जो देश के क्षेत्र कभी रेड कॉरिडोर जाने जाते थे वह आज ग्रीन कॉरिडोर घोषित है। 





भारत के क्षेत्र में जिन्हें लहू लुहान कर दिया गया था और लाल रंग से रंग दिया था हमने वहां संविधान कानून और विकास की तिरंगा फहराया है।


Comments

Popular posts from this blog

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए

जौनपुर :25 साल पुराने हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत दो को आजीवन कारावास