डाली जोशी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन समाजसेवा का दिया संदेश


शिवकुमार कुमार प्रजापति ✍️
शाहगंज जौनपुर ।सामाजिक सौहार्द व मानवीय संवेदना की मिसाल बनीं मॉडल  डाली जोशी ने एक बार फिर अपनी सकारात्मक सोच और सेवाभाव से सभी का दिल जीत लिया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सदरुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर न केवल बच्चों के साथ केक काटा, बल्कि उन्हे शैक्षणिक सामग्री एवं अलमारी व कहानी की पुस्तक वितरित कर एक नई प्रेरणा भी दी। 
भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने वेद प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को कहानी की किताब के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें अलमारी से निकालने के लिए प्रधानाचार्य से अनुमति लेने की बात कही। 

प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ने विद्यालय परिसर में इस भावपूर्ण प्रेरणादाई पहल के न केवल बच्चों, बल्कि मौजूद सभी अतिथियों को भावुक कर दिया। बच्चों के साथ उन्होंने खुलकर संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का सहजता से उत्तर भी दिया।

प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने बच्चों से  मॉडल डाली जोशी का परिचय कराते हुए कहा, "इनका जीवन संघर्षपूर्ण होते हुए भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ये बच्चों के लिए एक सजीव उदाहरण हैं कि आत्मसम्मान और सेवा की भावना से हर कोई समाज में बदलाव ला सकता है।"

इस अवसर पर समाजसेवी युवा नेता प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान  सहित विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डाली जोशी की मुस्कान और मातृत्व भाव ने विद्यालय परिसर को उत्सव जैसा बना दिया। उन्होंने कहा, "बच्चों की मुस्कान ही मेरी असली कमाई है। समाज चाहे कुछ भी कहे, लेकिन जब तक दिल में सच्चाई और सेवा की भावना है, तब तक इंसान छोटा नहीं होता।"

इस तरह प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ने न सिर्फ जन्मदिन मनाया, बल्कि समाज को प्रेम, समर्पण और समानता का सशक्त संदेश भी दिया।

Comments

Popular posts from this blog

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए

जौनपुर :25 साल पुराने हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत दो को आजीवन कारावास