अधेड़ का मिला शव हत्या की आशंका पोस्टमार्टम का इंतजार
परिजनों का आरोप हाथापाई के बाद हुआ है हत्या, शरीर पर हैं चोट के निशान
शिव कुमार प्रजापति
शाहगंज जौनपुर । शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉव में उस वक्त सनसनी फैल गयी।जब सुबह सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना फैली ।शव मिलने की आग की तरह फैल गयी।और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजडीहा में रेलवे क्रासिंग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की सुबह गाँव के कुछ लोगों ने एक अधेड़ का शव देखा।शव की सूचना थोड़ी ही देर में पूरे गॉव में फैल गयी।भारी भीड़ में ही शव की पहचान गांव के ही 61 वर्षीय राजेन्द्र चौहान पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई।तब तक मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए।और उनके करुण क्रंदन से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।सूचना मिलने पर मय फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद विधिक कार्यवाई करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
वहीं मृतक के छोटे भाई वर्षीय दारा सिंह चौहान ने आरोप लगाया की मेरे बड़े भाई के साथ किसी की हाथापाई और मारपीट हुई है।शरीर पर चोट के निशान है।
वहीं जब इस सम्बंध में डिप्टी एसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा की हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का सही कारण पता चलेगा।
Comments
Post a Comment