वक्फ बिल भाजपा के नाकामी का पर्दा :अखिलेश यादव

वक्फ बिल भाजपा के नाकामी का पर्दा है: अखिलेश यादव

सुप्रीम कोर्ट कहता है की कानून व्यवस्था यूपी में नहीं है :अखिलेश यादव 


जौनपुर का मेडिकल कॉलेज आधा अधूरा इलाज के लिए चले जाओ तो डॉक्टर मार देंगे :अखिलेश यादव

खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजूदेई के स्वर्गीय पति धर्मराज यादव को अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 


शिव कुमार प्रजापति ✍️
खुटहन जौनपुर। वक्फ बिल भाजपा की नाकामी का पर्दा है। और अब दिल्ली की सरकार वह फैसला नहीं ले पा रही है जो लेना चाहती थी। हर सवाल पर सरकार नाकाम है, पेट्रोल की कीमत बढ़ा हुआ है। पर भाजपा सरकार कहती है, कि इसका भार नहीं है। सिलेंडर फ्री देने की बात कही थी लेकिन कीमत लगातार आसमान छू रहे हैं। उक्त बातें खुटहन की पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरजू देई के स्वर्गीय पति धर्मराज यादव के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं, उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पाबंदियां लगा रहा है तो भारत की अर्थव्यवस्था को कौन बचाएगा। सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता जा रहा है महंगाई बेरोजगारी पर भाजपा जवाब नहीं देती। आने वाली सरकार आगे कैसे बेरोजगारी दूर करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि तीन साल में गरीबी दूर कर देंगे। वही सुप्रीम कोर्ट कहता है कि कानून व्यवस्था यूपी में नहीं है। मनचाहा अधिकारी लोगों पर मुकदमे लगा रहे हैं। यहीं जौनपुर है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस विभाग ने फेक एनकांउटर किया था। तो बताइए वह कैसी सरकार है भाजपा। वक्फ बिल भाजपा की नाकामी का पर्दा है। क्योंकि अपनी योजनाओं में भाजपा नाकाम है। इसीलिए आने वाले समय में भाजपा जाने वाली है। मतदाता सबक सिखाएगी, भाजपा पीडीए की ताकत को समझ गई है।सपा के एकजुटता का सामना भाजपा नहीं कर सकती। जौनपुर से राजनीति को परिवर्तन एवं दिशा देने वाले नेता हुए हैं। इसीलिए जौनपुर, मछली शहर गठबंधन के कारण यहां के मतदाता अपने दमखम को दिखा दिए है। सबसे बड़ी लड़ाई थी लोकसभा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा नहीं दिखाई पड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व भैया मेरे पति का जान बचा लीजिए

जौनपुर :25 साल पुराने हत्या के मामले में बीजेपी नेता समेत दो को आजीवन कारावास