Posts

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में भारी आक्रोश, प्रदर्शन

Image
जौनपुर। रहबर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलते ही जौनपुर नगर में मुस्लिम समाज के बीच गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। शहर के सदर इमामबारगाह पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी की अगुवाई में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और हमले की कड़ी निंदा की , जिससे माहौल गमगीन होने के साथ-साथ आक्रोश से भरा दिखाई दिया। मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर विश्व शक्तियाँ जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा। हम इंसाफ की मांग करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निष्पक्ष जांच की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सब्र के साथ लेकिन मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल तैनात किया गया ...

पुलिस एनसीसी कैंडेट के ट्रैफिक व्यवस्था के बीच घंटो जाम दिखे बेलवाई धाम चौराहे

Image
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई बेलवाई धाम हर महादेव के जयकारे  शिवरात्रि पर बेलवाई धाम के जाम में ट्रैफिक व्यवस्था  पुलिस एनसीसी कैंडेट के ट्रैफिक व्यवस्था के बीच घंटो जाम दिखे चौराहे  महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन है लागू जौनपुर / सुल्तानपुर। शिव धाम बेलवाई, श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नाम से कई जनपदों में प्रसिद्ध है ऐसे में महाशिवरात्रि त्योहार पर हजारों की संख्या में आजमगढ़ जौनपुर सुल्तानपुर फैजाबाद जनपद के श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं ऐसे में पूरी जनपद की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था जाम समाप्त करने की जिम्मेदारी में जुड़ जाती है तमाम बैरिकेडिंग के साथ-साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी भी मंदिर प्रांगण एवं सड़कों पर चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आते हैं परंतु सही दिशा निर्देश की अनभिज्ञता या फिर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली पुलिसकर्मी अपनी व्यवस्था में पूर्ण जिम्मेदारी निभाते नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक जाम के वजह से प्रभु भोलेनाथ के भक्त घंटों बेलवाई के प्रमुख चौराहों ...

शाहगंज महोत्सव :महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देश को करेगा मजबूत :ओम प्रकाश राजभर

Image
महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देश को करेगा मजबूत :ओम प्रकाश राजभर SIR से विरोधी हिले सड़कों पर चिल्ला रहे हैं :ओम प्रकाश राजभर शाहगंज महोत्सव में ट्राई साइकिल एवं बैसाखी वितरित देश के प्रधानमंत्री ने लाया है महिलाओं के लिए स्कीम कर सकती है वह गांव का विकास  शिवकुमार प्रजापति  शाहगंज जौनपुर । महिलाओं के लिए 33% का रिजर्वेशन से लोकसभा विधानसभा चुनाव में अपने आरक्षण सीट पर चुनाव लड़कर अपने गांव का विकास महिलाएं कर सकती हैं।उक्त बाते कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शाहगंज महोत्सव में कहीं, उन्होंने कहा कि आप अपनी बहू बेटियों को राजनीति में लाइए भाषण सिखाए बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शाहगंज महोत्सव में दीप प्रज्वलित करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा से बिल पास हो गया है जल्द 2029 में महिलाओं को चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा ऐसे में महिलाओं के लिए आरक्षण रिजर्वेशन सुरक्षित होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहन बेटियों के लिए लाया है अच्छा स्कीम जिस...

भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड अजीत प्रजापति बने जिलाध्यक्ष

Image
शिव कुमार प्रजापति ✍️ जौनपुर। जिले की राजनीति में बुधवार का दिन भाजपा के लिए बेहद खास रहा। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित नए जिलाध्यक्ष अजीत  कुमार प्रजापति ने भाजपा के आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सादगीपूर्ण लेकिन प्रभावशाली कार्यक्रम में वर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष  अजीत कुमार प्रजापति का स्वागत किया, उन्हें अंगवस्त्रम पहनाया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाओं के साथ कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पराज सिंह के कार्यकाल की सराहना की और अजीत प्रजापति के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और विस्तार की उम्मीद जताई। जैसे ही प्रजापति ने पदभार संभाला, पूरे परिसर में तालियों और जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। नए जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। सूरापुर, पट्टी नरेंद्रपुर, रुदौली, बक्सा, बदलापुर समेत जिले के सैकड़ों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। विभिन्न मंडलों और...

शाहगंज :बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एक की हालत गम्भीर

Image
शाहगंज(जौनपुर)। तेज़ रफ़्तार ने फिर एक बार दो लोगों को काल के गाल में समा दिया।जबकि एक युवक ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखापूरब  निवासी  16 वर्षीय छात्र आकाश माली पुत्र स्व. जंगबहादुर उर्फ गोपी माली एवं ताखा पश्चिम निवासी 60 वर्षीय सीता राम पुत्र अवधू एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे।की तभी विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार सवारियों से भरी बस ने अपने चपेट में ले लिया।उसके बाद एक 19 वर्षीय प्रिंस पुत्र रामभुवन निवासी निजमापुर को भी चपेट में ले लिया।जिसमे आकाश और सीताराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।जबकि प्रिंस को घायल अवस्था मे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां वह ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घटना से मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और बस को पकड़ लिया।साथ ही चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।  सीओ अजीत सिंह चौहान से पूछने पर उन्होंने ...

अधिवक्ता समिति शाहगंज चुनाव सम्पन्न लालचंद गौतम ने जीता अध्यक्ष पद

Image
शिव कुमार प्रजापति  संवाददाता शाहगंज जौनपुर। अधिवक्ता समिति शाहगंज के अध्यक्ष पद का चुनाव लालचंद गौतम एडवोकेट ने जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को सात मतों से पराजित कर समिति के सर्वोच्च पद का चुनाव जीता। चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महामंत्री आडिटर पदों के लिए भी चुनाव हुआ। अधिवक्ता समिति शाहगंज के अध्यक्ष पद का चुनाव लालचंद गौतम एडवोकेट ने जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को सात मतों से पराजित कर समिति के सर्वोच्च पद का चुनाव जीता। चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महामंत्री, और आडिटर के लिए भी चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी राम मगन एडवोकेट रामकृपाल सिंह एडवोकेट राजकुमार एडवोकेट राम लवट वर्मा एडवोकेट हरिशंकर यादव एडवोकेट कमलेश पाल एडवोकेट मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट की देखरेख में आयोजित चुनाव में कुल चार पदों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह व लालचंद गौतम की आमने सामने कड़ी टक्कर रही। मतगणना में लालचंद गौतम 116 मत पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि अमरनाथ सिंह को 109 मत पाकर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर धर्में...

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए प्रधानाध्यापक सतीश सिंह

Image
सतीश सिंह सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत: विधायक रमेश सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक पुरकलां के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह को 5 सितंबर को सीएम योगी करेंगे सम्मानित शिव कुमार प्रजापति ✍️ सुईथाकला जौनपुर। जिले के सुइथाकला ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक पुर कलां के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह क का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। 5 सितंबर को सीएम योगी उन्हें सम्मानित करेंगे। सतीश सिंह का 2024-2025 का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए होने पर समस्त शिक्षकों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सतीश सिंह ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट श्री गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर, बीएससी व एमएससी यूपी कॉलेज वाराणसी बीएड की शिक्षा ग्रहण की। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें चयनित किया है। इस उपलब्धि पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने खुशी जाहिर की है । कहा कि यह सम्मान प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत ...