Posts

Showing posts from April, 2025

चौदहकोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली धाम

Image
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बसौली में है प्राचीन देवी धाम चौदह कोसी कुलदेवी के नाम से जाना जाता है बसौली माई को । आज वही वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया मंदिर के पुजारी बाबा रमेश चंद्र तिवारी जी से मुलाकात कर नौ दिन चल रहे चैत्र नवरात्रि की सफल आयोजन के बारे में जानकारी लेते हुए। पुजारी जी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला और नौ दिन सभी के माता जी के द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर दर्शन करने के लिए अपार भीड़ मेले में बनी रही और रामनवमी के दिन वाराणसी के आर्तिकर्ताओं द्वारा भव्य गंगा आरती कराके समापन किया गया, और क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भक्तगणों का अच्छा खासा सहयोग भी रहा, पंडित रमेश तिवारी बाबा ने कहा कि अगर बसौली धाम को पर्यटन स्थल में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो जाए तो बहुत ही सुंदर रहेगा क्योंकि दूर-दूर से आने वाले इस रास्ते से गुजरते हैं या महावीरन बिजेथुआ दर्शन करने जाते समय लोग बसौली माता जी का दर्शन जरूर करते हैं, बसौली माता का दर्शन भी बहुत ही सौभाग्य से मिलता है, यहां का तालाब भी एक आकर्षक का केंद्र भी बना रहता है , मैं पंडित रमेश ...

वक्फ बिल भाजपा के नाकामी का पर्दा :अखिलेश यादव

Image
वक्फ बिल भाजपा के नाकामी का पर्दा है: अखिलेश यादव सुप्रीम कोर्ट कहता है की कानून व्यवस्था यूपी में नहीं है :अखिलेश यादव  जौनपुर का मेडिकल कॉलेज आधा अधूरा इलाज के लिए चले जाओ तो डॉक्टर मार देंगे :अखिलेश यादव खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजूदेई के स्वर्गीय पति धर्मराज यादव को अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि  शिव कुमार प्रजापति ✍️ खुटहन जौनपुर। वक्फ बिल भाजपा की नाकामी का पर्दा है। और अब दिल्ली की सरकार वह फैसला नहीं ले पा रही है जो लेना चाहती थी। हर सवाल पर सरकार नाकाम है, पेट्रोल की कीमत बढ़ा हुआ है। पर भाजपा सरकार कहती है, कि इसका भार नहीं है। सिलेंडर फ्री देने की बात कही थी लेकिन कीमत लगातार आसमान छू रहे हैं। उक्त बातें खुटहन की पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरजू देई के स्वर्गीय पति धर्मराज यादव के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं, उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पाबंदियां लगा रहा है तो भारत की अर्थव्यवस्था को कौन बचाएगा। सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता जा रहा है महंग...

डायबिटीज रोगियों के लिए तीन माह फ्री जांच एवं दवा: डॉ हिमांशु चित्रवंशी

Image
शिव कुमार प्रजापति ✍️ शाहगंज जौनपुर। अबकी बार शुगर पे वार जैसे स्लोगन से जागरूकता लाने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ हिमांशु चित्रवंशी ने बताया कि 3 माह के लिए शुगर की दवा एवं जांच फ्री रहेगी । जिसके लिए आप क्षेत्र के अर्बन हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर या फिर  वेदांता हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर शाहगंज पर 12 अप्रैल से 3 माह के अंदर शुगर पर चिकित्सकीय परामर्श, शुगर की जांच एवं तीन माह तक दवा का फ्री लाभ उठा सकते हैं। जौनपुर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर हिमांशु चित्रवंशी ने बताया कि डायबिटीज वह हाइपरटेंशन से ग्रसित रोगियों के लिए निशुल्क ब्लड शुगर हीमोग्लोबिन बीपी की जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा भी वितरण किया जाएगा। डॉक्टर चित्रवंशी ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 40 साल या इससे अधिक है या जिनके माता-पिता को आनुवंशिकता के चलते डायबिटीज है वह सभी आवश्यक जांच व उपचार सुविधा का लाभ ले।