Posts

Showing posts from July, 2025

शाहगंज नगर के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Image
शाहगंज नगर के लिए विधायक रमेश सिंह से मोबाइल ट्रांसफार्मर के हेतु सौपा ज्ञापन  शिवकुमार प्रजापति ✍️ शाहगंज जौनपुर। विधानसभा शाहगंज के विधायक रमेश सिंह को डाक बंगले पर ज्ञापन देकर मोबाइल ट्रांसफार्मर400 के. वी. या 630 के. वी. की मांग की जिससे नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसफार्मर जलने पर तुरंत मोबाइल ट्रांसफार्मर लग जाए। जिससे जनता को और सहूलियत मिल सके। विधायक रमेश सिंह ने पूरा आश्वासन दिया कि हम ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जी से जल्द मांग करके नया मोबाइल ट्रांसफार्मर नगर को सौगात भेंट करेंगे। उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ बिट्टू  किन्नर, वेद प्रकाश जायसवाल भाजपा नेता, खुशबू जायसवाल, नीतू मिश्रा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल आदि लोगों ने ज्ञापन दिया।

डाली जोशी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन समाजसेवा का दिया संदेश

शिवकुमार कुमार प्रजापति ✍️ शाहगंज जौनपुर ।सामाजिक सौहार्द व मानवीय संवेदना की मिसाल बनीं मॉडल  डाली जोशी ने एक बार फिर अपनी सकारात्मक सोच और सेवाभाव से सभी का दिल जीत लिया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सदरुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर न केवल बच्चों के साथ केक काटा, बल्कि उन्हे शैक्षणिक सामग्री एवं अलमारी व कहानी की पुस्तक वितरित कर एक नई प्रेरणा भी दी।  भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने वेद प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को कहानी की किताब के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें अलमारी से निकालने के लिए प्रधानाचार्य से अनुमति लेने की बात कही।  प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी ने विद्यालय परिसर में इस भावपूर्ण प्रेरणादाई पहल के न केवल बच्चों, बल्कि मौजूद सभी अतिथियों को भावुक कर दिया। बच्चों के साथ उन्होंने खुलकर संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का सहजता से उत्तर भी दिया। प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने बच्चों से  मॉडल डाली जोशी का परिचय कराते हुए कहा, "इनका जीवन संघर्षपूर्ण होते हुए भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ये बच्चों के लिए एक सजीव उदाहरण हैं कि आत्मसम्मान और सेवा की भावन...