Posts

Showing posts from June, 2025

लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत एवं सम्मान गर्व की बात: विधायक रमेश सिंह

Image
लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत एवं सम्मान गर्व की बात :विधायक रमेश सिंह लोकतंत्र सेनानियों को राष्ट्रीय आपातकाल के 50 वी वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित  शिवकुमार प्रजापति  शाहगंज जौनपुर । तहसील शाहगंज में राष्ट्रीय आपातकाल (1975) की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर आयोजित "लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह" में मुख्य अतिथि विधानसभा शाहगंज विधायक रमेश सिंह   सम्मिलित हुए। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि उन महान लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत एवं सम्मान करने का सौभाग्य आज प्राप्त हुआ है। जिन्होंने आपातकाल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु अद्वितीय साहस का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव तहसीलदार आशीष कुमार सिंह सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल अतीत के संघर्षों को स्मर...

अपराधियों पर निरोधात्मक कार्यवाई एवं गस्त से बदलेगा माहौल :एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव

Image
अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई एवं गश्त से बदलेगा माहौल :एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव  शाहगंज संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ 24% शिकायतें निपटीं शिवकुमार प्रजापति  जौनपुर। तहसील शाहगंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ,जिसमें कुल 141 मामले आए और मात्र 17 शिकायत पत्र का ही समाधान हो पाया। महज 17 फीसदी यानी 24% शिकायतों का ही समाधान हो पाया। फरियादियों को समाधान के बजाय सिर्फ आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।शासन के निर्देश पर संपूर्ण समाधान दिवस पर हर बार फरियादी इन उम्मीदों से पहुंचते हैं कि इस बार उनकी शिकायतों का समाधान हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों और उनके अधीनस्थों की औपचारिक कार्यशैली के कारण समाधान नहीं हो रहे हैं और बदले में सिर्फ फरियादी को आश्वासन मिल रहा है। शिकायतों की तुलना में समाधान देखा जाए तो सिर्फ 24% फीसदी समाधान हो पाया  है। कई वर्षों से समाधान दिवस सहित अन्य जगहों पर मांग एवं शिकायत करते-करते थक चुके ग्राम मोलनापुर निवासी राजबहादुर सिंह ने समाधान दिवस पर पहुंचकर विपक्षी द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जा को लेकर शिकायत पत्र एसडीएम कुणाल गौरव शाह...

अधेड़ का मिला शव हत्या की आशंका पोस्टमार्टम का इंतजार

Image
अधेड़ का मिला शव, हत्या की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार परिजनों का आरोप हाथापाई के बाद हुआ है हत्या, शरीर पर हैं चोट के निशान शिव कुमार प्रजापति  शाहगंज जौनपुर । शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉव में उस वक्त सनसनी फैल गयी।जब सुबह सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना फैली ।शव मिलने की आग की तरह फैल गयी।और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजडीहा में रेलवे क्रासिंग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की सुबह गाँव के कुछ लोगों ने एक अधेड़ का शव देखा।शव की सूचना थोड़ी ही देर में पूरे गॉव में फैल गयी।भारी भीड़ में ही शव की पहचान गांव के ही 61 वर्षीय राजेन्द्र चौहान पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई।तब तक मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए।और उनके करुण क्रंदन से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।सूचना मिलने पर मय फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद विधिक कार्यवाई करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं मृतक के छोटे भाई वर्षीय दारा सिंह चौहान ने आरोप लगाया की मेरे बड़े भा...

जौनपुर बना अपराध का अड्डा? एक के बाद एक हत्याओं से थर्राता जनपद

Image
जौनपुर बना अपराधियों का अड्डा? एक के बाद एक हत्याएं, पुलिस नाकाम इश्क आशनाई एवं राजस्व वाद बनती हत्याओं का कारण पूर्व युवा कल्याण अधिकारी राम कृपाल यादव की हत्या से सनसनी शिवकुमार प्रजापति ✍️ जौनपुर।उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक के बाद एक हत्या की खबर सामने आ रही हैजौनपुर बना अपराधियों का अड्डा? एक के बाद एक हत्याएं, पुलिस नाकाम  कानून व्यवस्था की रैंकिंग में जनपद 430 वें पायदान  से अधिक रेटिंग पर है। जिले को 10 में से 6.85 अंक मिले थे। यह स्थिति चिंताजनक है, खासकर जब पूर्वांचल के अन्य जिले इससे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चंदौली 39 वें, वाराणसी 21 वें, भदोही 15 वें और सोनभद्र 7 वें स्थान पर रहे।  मार्च में सीएम डैशबोर्ड में जनपद के कानून व्यवस्था की रैंकिंग 39 वें स्थान पर थी। जौनपुर में अपराध की दर में वृद्धि, पुलिस की धीमी कार्रवाई, और कई मामलों में विवेचना की गुणवत्ता में कमी इसकी प्रमुख वजहें मानी जा सकती हैं। हत्या, चोरी, महिला उत्पीड़न और भूमि विवाद जैसे अपराधों की संख्या में इजाफा देखा गया है। थानों में एफआईआर दर्ज कराने में देरी और कई बार पुलिस की...