Posts

Showing posts from March, 2026

इमाम ख़ामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में भारी आक्रोश, प्रदर्शन

Image
जौनपुर। रहबर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलते ही जौनपुर नगर में मुस्लिम समाज के बीच गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। शहर के सदर इमामबारगाह पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी की अगुवाई में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और हमले की कड़ी निंदा की , जिससे माहौल गमगीन होने के साथ-साथ आक्रोश से भरा दिखाई दिया। मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर विश्व शक्तियाँ जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा। हम इंसाफ की मांग करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निष्पक्ष जांच की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सब्र के साथ लेकिन मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल तैनात किया गया ...