शाहगंज तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
शाहगंज तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन तहसीलदार का नए चेंबर में बढा हुआ है रूआब अधिवक्ताओं का प्रतिदिन होता है अपमान :अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह कार्य बहिष्कार हेतु तहसीलदार न्यायालय एवं चेंबर की निगरानी हेतु अधिवक्ता समिति की पांच सदस्यीय निगरानी टीम घोषित शिव कुमार प्रजापति ✍️ शाहगंज जौनपुर । तहसीलदार की तानाशाही रवैया और समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेने से क्षुब्ध शाहगंज बार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यालयों के दरवाजे बंद किये। तहसीलदार की तानाशाही रवैया और समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेने से क्षुब्ध शाहगंज बार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिवक्ता समिति शाहगंज ने आपात बैठक आयोजित किया। बैठक कर यह प्रस्ताव पास किया की समस्त अधिवक्ता तहसीलदार एवं न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ता समिति शाहगंज के अध्यक्ष भोलेन्द्र कुमार यादव की शिकायत है कि तहसीलदार समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं। अधिवक्ताओं को अ...